Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

गढ़ी मोहनपुर में आज होगा भव्य महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव, हजारों लोग व कई दिग्गज के जुटने की उम्मीद

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार

गढ़ी मोहनपुर में आज होगा भव्य महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर (सहोड़ा) में आज 9 मई 2026 को आयोजित होने वाला महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आयोजन को लेकर गांव से लेकर बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई सहित कई जिलों तक उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी कर ली गई हैं।

इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता श्री रणविजय सिंह उर्फ विजय चाचा करेंगे। वहीं राजद नेता सह शिक्षाविद् श्री संजय चौहान के नेतृत्व एवं श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। आयोजन समिति द्वारा विशाल मंच, अतिथि स्वागत, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। गांव को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद आनंद मोहन तथा राजस्थान के चर्चित विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा कई राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र के प्रमुख लोग भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम का आकर्षण बिहार के चर्चित युवा कवि अपूर्व विक्रम और लोकप्रिय कवि मोहित सौर्य की प्रस्तुति होगी, जो अपनी ओजपूर्ण कविताओं से युवाओं में नई ऊर्जा भरेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए राजस्थान से प्रसिद्ध कलाकार दिलीप दानोदिया, लीला रतनू और वर्षा भूरिया अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। राजस्थानी लोकगीत और वीर रस की प्रस्तुतियां कार्यक्रम को खास बनाएंगी। आयोजन समिति का दावा है कि यह महोत्सव क्षेत्र के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल होगा।

बढ़ती भीड़ और वीआईपी आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर तीन मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

राजद नेता सह शिक्षाविद् श्री संजय चौहान ने कहा कि यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज और सामाजिक एकता का संदेश है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप संघर्ष, स्वाभिमान और न्याय के प्रतीक थे तथा समाज को उनकी एकता और भाईचारे की भावना से प्रेरणा लेने की जरूरत है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |