Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

मवेशी बांधने के विवाद में देवर-भाभी जख्मी, थाने में आवेदन

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

मवेशी बांधने के विवाद में देवर-भाभी जख्मी, थाने में आवेदन

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में देवर-भाभी जख्मी हो गए। दोनों घायलों का इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया। जख्मियों में सुरेंद्र यादव की पत्नी अनीता देवी एवं उनके देवर नीरज यादव शामिल हैं। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।

जख्मी अनीता देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह उन्होंने अपने घर के आगे गाय को खुंटे से बांध रखा था। इसी दौरान उनके देवर नीरज यादव वहां पहुंचे और जबरन गाय को खोल दिया। विरोध करने पर नीरज यादव ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ।

वहीं दूसरी ओर नीरज यादव ने बताया कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे के बाद भी उनकी भाभी उनके हिस्से की जमीन पर गाय बांध देती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गाय कई बार बच्चों एवं राहगीरों को मारने दौड़ पड़ती थी। इसको लेकर कई बार मना करने के बावजूद उनकी भाभी नहीं मानीं।

सोमवार की सुबह फिर से उनके हिस्से की जमीन पर गाय बांध दी गई। विरोध करने पर उनकी भाभी एवं भाई ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |