Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बच्ची को बचाने में बाइक सवार कॉलेज कर्मी घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

बच्ची को बचाने में बाइक सवार कॉलेज कर्मी घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

शंभूगंज-खेसर मुख्य सड़क पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में एसकेएम दाढ़ी पकरिया कॉलेज के एक कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना दोमुहानी के समीप उस समय हुई जब बाइक सवार कर्मचारी एक बच्ची को बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए।

जानकारी के अनुसार, जख्मी व्यक्ति की पहचान टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के गौरवडीह निवासी गोपाल प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। वह एसकेएम दाढ़ी पकरिया कॉलेज में कार्यरत हैं और प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी बाइक से कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान दोमुहानी के पास अचानक एक बच्ची सड़क पर दौड़कर आ गई। बच्ची को टक्कर से बचाने के लिए उन्होंने तत्काल बाइक मोड़ने और ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ जाने से वह सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल गोपाल प्रसाद सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक डा. संदीप कुमार की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार घायल को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज कर्मियों एवं परिचितों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे रहने वाले बच्चों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |