सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार
वैज्ञानिक अनुसंधान से पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार आरोपियों की तलाश जारी
बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपसा एवं पत्तीचक गांव के बीच जमीन कारोबारी मिथिलेश कुमार की गोली मारकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
एसपी ने बताया कि घटना के बाद बौसी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी पुलिस के हाथ लगी हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या की साजिश पूर्व नियोजित थी और इसके पीछे आपसी रंजिश तथा जमीन कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
इधर, पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, हत्या में शामिल फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
.png)




