Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : मलेमास की खुशियां मातम में बदलीं, ऋषिकुंड में डूबने से किशोरी की मौत

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

मलेमास की खुशियां मातम में बदलीं, ऋषिकुंड में डूबने से किशोरी की मौत

अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार को हुई एक हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मलेमास पर्व को लेकर परिवार संग स्नान करने गई 13 वर्षीय अदिति कुमारी की ऋषिकुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी रोशन कुमार अपनी पत्नी कोमल देवी एवं तीन बच्चों के साथ मुंगेर जिला के खड़गपुर स्थित प्रसिद्ध ऋषिकुंड स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान उनकी बड़ी पुत्री अदिति कुमारी गर्म पानी के कुंड में अचानक डूब गई। परिजनों एवं वहां मौजूद गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला और इलाज के लिए बरियारपुर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही खड़गपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतका के घर उमड़ पड़ी। मृत बच्ची के दादा शंभु ईश्वर, दादी डिंपल देवी, मां कोमल देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि अदिति दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता रोशन कुमार प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गांव वालों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही परिवार में शादी की खुशियां थीं, लेकिन यह हादसा पूरे गांव को गम में डुबो गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |