Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईवा की चपेट में आने से किशोर की मौत

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईवा की चपेट में आने से किशोर की मौत

बांका जिले के अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर मकदूमा गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान धौनी पिपरा गांव निवासी मुकेश ठाकुर के पुत्र आयुष ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद शादी वाले घर में खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आयुष ठाकुर अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार की रात मकदूमा गांव स्थित राम ठाकुर के घर बारात में आया था। मंगलवार की सुबह वह अन्य लोगों के साथ मकदूमा बाजार घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान इंगलिशमोड़ चौक की ओर से बांका की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे एक हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही अमरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |