Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : करंट लगने से शिक्षिका बेहोश, इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

करंट लगने से शिक्षिका बेहोश, इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कुर्माडीह गांव में गुरुवार को एक शिक्षिका करंट लगने से मूर्छित होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए शंभूगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

जानकारी के अनुसार कुर्माडीह गांव निवासी शिक्षिका सुमन कुमारी, पति उज्वल सिंह, शंभूगंज प्रखंड के कन्या विद्यालय कुर्माडीह में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह वह अपने घर में पोछा लगा रही थीं। इसी दौरान घर में लगे स्टेबलाइजर के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह संतुलन खो बैठीं और जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं।

घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें उठाकर शंभूगंज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने त्वरित उपचार शुरू किया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचा देने के कारण बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी लोग शिक्षिका के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए। वहीं चिकित्सकों ने लोगों से घरों में बिजली उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर गीले हाथ या पानी के संपर्क में रहते हुए बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |