Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

साइबर अपराधियों ने अधेड़ के खाते से उड़ाए दस हजार रुपये, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार

साइबर अपराधियों ने अधेड़ के खाते से उड़ाए दस हजार रुपये, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पकार भलुआ गांव का है, जहां साइबर ठगों ने एक अधेड़ व्यक्ति के बचत खाते से ₹10 हजार की निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई करते हुए राशि वापस दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पकार भलुआ गांव निवासी अनिरुद्ध साह के यूको बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने ₹10 हजार की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित को इस घटना की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकासी का मैसेज आया। मैसेज देखते ही वह घबरा गए और बुधवार को तत्काल यूको बैंक गुलनी शाखा पहुंचे। वहां उन्होंने अपना बचत खाता अपडेट कराया। खाते की जांच में निकासी की पुष्टि होते ही उनके होश उड़ गए।

इसके बाद अनिरुद्ध साह ने शाखा प्रबंधक से मामले की शिकायत की। शाखा प्रबंधक ने उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। गुरुवार को पीड़ित शंभूगंज थाना पहुंचे और पुलिस को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने बचत खाता संख्या 13750110055168 से निकाली गई राशि वापस कराने तथा साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हालांकि शंभूगंज क्षेत्र में साइबर ठगी की यह पहली घटना नहीं है। दो दिन पूर्व शुभनाथपुर गांव की लक्ष्मी देवी, पति देवन दास सहित दर्जनों लोगों के खातों से भी साइबर अपराधियों द्वारा पैसे उड़ाने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग बैंकिंग लेनदेन को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित अनिरुद्ध साह को आगे की कार्रवाई के लिए साइबर थाना बांका भेज दिया है। पुलिस लोगों से अनजान कॉल, लिंक एवं ओटीपी साझा नहीं करने की अपील कर रही है, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |