Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : किस गांव में शौचालय की टंकी में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की हुई मौत, मचा कोहराम

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

शौचालय की टंकी में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के चोरवैय गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते घर के समीप बने शौचालय की टंकी में गिर गई, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृत बच्ची की पहचान भागलपुर जिले के जगदीशपुर निवासी चंदन कुमार की तीन वर्षीय पुत्री रिया कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिया अपनी मां रूबी कुमारी के साथ पिछले करीब दो माह से अपने नाना चंदर मंडल के घर चोरवैय गांव में रह रही थी।

बताया जाता है कि शुक्रवार को घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बच्ची घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह शौचालय की पानी भरी टंकी में गिर गई। काफी देर तक किसी की नजर बच्ची पर नहीं पड़ी। जब परिजनों ने बच्ची को घर में नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान टंकी में देखने पर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली।

परिजन आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही मां रूबी कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृत बच्ची एक भाई और एक बहन में थी। उसके पिता चंदन कुमार बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना परिजनों द्वारा अमरपुर थाना को दे दी गई है



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |