Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : वाहन चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

वाहन चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

बांका जिले के अमरपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी स्व. नरेश मंडल के पुत्र पवन कुमार मंडल तथा राकेश रजक के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर गांव के समीप खुलेआम सूखे नशे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फतेहपुर स्थित मंदिर के पास मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस बलों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक का पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पवन कुमार मंडल की जेब से कागज में बंधी 17 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जबकि उसके साथी आनंद कुमार की जेब से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली। पुलिस ने मौके पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन करीब 11 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी कीमत हजारों रुपये आंकी गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

छापेमारी टीम में दारोगा शहनवाज खान, दारोगा शरत कुमार, पीटीसी राकेश कुमार, पीटीसी पुजन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |