Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : इसलाहे मुआसरा कांन्फ्रेंस आयोजित, नूरी ईदगाह का रखा गया संगे बुनियाद

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

जोगनी गांव में इसलाहे मुआसरा कांन्फ्रेंस आयोजित, नूरी ईदगाह का रखा गया संगे बुनियाद

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के जोगनी गांव में बुधवार को इसलाहे मुआसरा कांन्फ्रेंस एवं नूरी ईदगाह के संगे बुनियाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरु, शायर एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। धार्मिक माहौल के बीच लोगों ने अमन, भाईचारे और समाज सुधार का संदेश दिया।


नूरी ईदगाह के संगे बुनियाद कार्यक्रम के लिए भागलपुर से हजरत सैय्यद मसरूर राजी साहब किब्ला विशेष रूप से पहुंचे। वहीं पटना इदारे सरया से सैयद अहमद रजा साहब एवं पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज में शिक्षा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बिहार एवं झारखंड से पहुंचे शायरों ने अपने कलाम पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। शायर मो. अजमद रजा, मो. दानिश रजा एवं नदीम रजा ने सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर आधारित शायरी प्रस्तुत की, जिसे लोगों ने खूब सराहा। देर शाम तक चले कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

मौके पर जोगनी कमेटी के सदस्य मो. सोहेल, मो. तबरेज, मो. महताब, जोगनी के इमाम मो. नूर आलम, मो. गालिब रजा, मो. शाबीर एवं मो. जावेद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं एवं कमेटी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |