Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

धनियाडीह गोड़ा गांव में महिला की संदिग्ध मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला

बांका थाना क्षेत्र के धनियाडीह गोड़ा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अमृता देवी पति आनंदी यादव के रूप में हुई है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एक ओर जहां मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मृतका के पति ने हत्या की आशंका जताई है।

बताया जा रहा है कि अमृता देवी अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रहती थी, जबकि उसका पति आनंदी यादव कोलकाता में मजदूरी करता है। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका के देवर ने उसके मायके पक्ष एवं अन्य परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। वैज्ञानिक तरीके से जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |