Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : उधार में चीनी नहीं देने पर हो रहा था मारपीट, बीच बचाव करने के वृद्ध पर जानलेवा हमला, भर्ती

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

उधार की चीनी बनी खूनी विवाद की वजह, बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर जानलेवा हमला

कमड्डी गांव में मारपीट की घटना से मचा हड़कंप, पांच लोगों पर प्राथमिकी की मांग

शंभूगंज थाना क्षेत्र के कमड्डी गांव में उधार में चीनी नहीं देने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमड्डी गांव निवासी मोहम्मद मणीर गांव में गुमटी की दुकान चलाते हैं। बताया जाता है कि गांव के ही मोहम्मद अनीश उनकी दुकान पर उधार में चीनी लेने पहुंचे थे। दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार किए जाने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मोहम्मद अनीश गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।

हंगामा बढ़ता देख गांव के मोहम्मद कमाल वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास करने लगे। लेकिन मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। आरोप है कि मोहम्मद अनीश के साथ मोहम्मद अफ्तार, मोहम्मद असलम, सहित पांच लोगो ने मिलकर मोहम्मद कमाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मोहम्मद कमाल गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही शंभूगंज बाजार में मोटरसाइकिल गैरेज चलाने वाले मोहम्मद कमाल के पुत्र मोहम्मद काजिम गांव पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए लेकर शंभूगंज थाना पहुंचे। थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने तत्काल जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

मामले को लेकर जख्मी मोहम्मद कमाल ने थाना में लिखित शिकायत देकर मोहम्मद अनीश सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

इधर शंभूगंज थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |