Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

किस सड़क पर मवेशी को बचाने में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

मवेशी को बचाने में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरामा-तारडीह मुख्य पथ पर तारडीह पुल के समीप शुक्रवार रात एक बाइक चालक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉ. पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान भागलपुर जिले के सन्हौला गांव निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाजरत मिथुन कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपने घर से बाइक से अमरपुर वार्ड नंबर सात स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान तारडीह पुल के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर दौड़ पड़ा, जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

चिकित्सक ने बताया कि हादसे में युवक के सिर में गहरी चोट लगी है, जिसके कारण उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |