Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शंभूगंज में साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से उड़ाए पैसे

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से उड़ाए चार हजार रुपये, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

शंभूगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सोमनाथपुर गांव का है, जहां साइबर अपराधियों ने एक महिला के बैंक खाते से अवैध तरीके से चार हजार रुपये की निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई एवं राशि वापस दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सोमनाथपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी, पति देवन दास का बचत खाता यूको बैंक कस्बा शाखा में संचालित है। पीड़िता ने बताया कि अचानक उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकासी का मैसेज आया। मैसेज देखकर वह घबरा गईं और तुरंत यूको बैंक शाखा पहुंचकर अपने खाते की जानकारी प्राप्त की। बैंक से खाता प्रिंट कराने पर पता चला कि उनके खाते से साइबर अपराधियों द्वारा चार हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने शाखा प्रबंधक से शिकायत की। शाखा प्रबंधक के निर्देश पर लक्ष्मी देवी शंभूगंज थाना पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।

इधर, शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मामले को साइबर अपराध से जुड़ा बताते हुए पीड़िता को आगे की कार्रवाई के लिए साइबर थाना बांका भेज दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें तथा सतर्क रहें।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |