Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : मारपीट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में युवक भी धराया

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

मारपीट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में युवक भी धराया

शंभूगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के जोगनी गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर मारपीट कांड के फरार आरोपी मोहम्मद कुर्बान, पिता मोहम्मद मुमताज को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से मारपीट का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इसी क्रम में पुलिस गश्ती के दौरान कुर्मा गांव निवासी युवक जीवेश कुमार को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पुलिस को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसकी जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया।

थाना पुलिस ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और शराब सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए क्षेत्र में नियमित छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

शंभूगंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए मारपीट कांड के आरोपी मोहम्मद कुर्बान एवं शराब के नशे में पकड़े गए युवक जीवेश कुमार को न्यायिक हिरासत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |