Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सरकारी हटिया में बदहाली, सुविधाओं के अभाव पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

जगदीशपुर सरकारी हटिया में बदहाली, सुविधाओं के अभाव पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

भागलपुर जिले के जगदीशपुर स्थित प्रसिद्ध सरकारी हटिया की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हटिया करीब 20 से 25 गांवों के लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का प्रमुख केंद्र है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। इसके कारण हर दिन सैकड़ों ग्रामीणों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हटिया परिसर में न तो शौचालय की समुचित व्यवस्था है और न ही शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दूर-दराज गांवों से आने वाले लोगों को घंटों बिना पानी और शौचालय के रहना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अंचलाधिकारी की कथित मिलीभगत से हटिया परिसर में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। आरोप है कि गैर-सरकारी व्यक्तियों द्वारा झोपड़ियां और अस्थायी दुकानें बनाकर अवैध रूप से जगह घेर ली गई है, जिससे हटिया का स्वरूप बिगड़ गया है और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए जगह भी नहीं बची है।

इसके अलावा, सरकारी गोदामों में छोटे-छोटे दुकान बनाकर मोटी रकम वसूली करने का भी आरोप लगाया गया है। दुकानदारों का कहना है कि उनसे अधिक किराया लिया जा रहा है, जिससे उनका आर्थिक बोझ बढ़ गया है। स्थानीय महिला रेखा देवी ने बताया कि “हम लोग दूर-दराज गांवों से खरीदारी करने आते हैं, लेकिन यहां न पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालय की सुविधा, जिससे काफी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हटिया को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और शौचालय व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल की जाएं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |