Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सड़क किनारे तड़पता रहा युवक, मुखिया पुत्र ने दिखाया मानवता, पहुंचाया अस्पताल

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार

सड़क किनारे तड़पता रहा युवक, मुखिया पुत्र ने पहुंचाया अस्पताल

अमरपुर थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-पुनसिया मुख्य पथ पर पैक्स गोदाम के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क किनारे जख्मी हालत में पड़ा रहा, लेकिन राहगीरों में से किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की।

घटना की सूचना मिलने पर बिशनपुर पंचायत के मुखिया पुत्र मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान कठैल गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई है।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार सड़क दुर्घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। स्थिति नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

मुखिया पुत्र ठाकुर अंशुमान सिंह ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को धक्का मार दिया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा कि घायल युवक काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

डॉक्टरों ने युवक की हालत चिंताजनक बताई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |