सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
बौंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बांका जिले के बौंसी थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन एवं एक होंडा एक्स-ब्लेड मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंशीपुर निवासी अरमान खान तथा गज्जर निवासी मो. गुलाम जामी अंसारी के रूप में हुई है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दत्ता पोखर के समीप कुछ लोग मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना मिलते ही बौंसी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में अरमान खान के पास से 3.01 ग्राम तथा मो. गुलाम जामी अंसारी के पास से 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बौंसी थाना कांड संख्या 128/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b) एवं 22 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी गहन जांच में जुट गई है।
.png)



