Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : 700 रुपये के विवाद में खूनी हमला, लोहे की रॉड से युवक का सिर फोड़ा

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,भागलपुर

700 रुपये के विवाद में खूनी हमला, लोहे की रॉड से युवक का सिर फोड़ा

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में महज 700 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मायागंज में चल रहा है।

घायल युवक की पहचान के रूप में हुई है। घायल शमशेर ने बताया कि फैजल नामक युवक का 700 रुपये उसके पास बकाया था। फैजल लगातार अपने पैसे की मांग कर रहा था। शमशेर के अनुसार उसने फैजल से कहा था कि जैसे ही पैसे की व्यवस्था होगी, वह रकम लौटा देगा।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद फैजल शमशेर के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। शमशेर का आरोप है कि इसी दौरान फैजल ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली रकम के विवाद में इस तरह की हिंसक घटना चिंता का विषय है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |