Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक से 149 पेटी विदेशी शराब बरामद

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 


सुल्तानगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक से 149 पेटी विदेशी शराब बरामद

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड कर सुल्तानगंज की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर छुपाकर रखी गई 149 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई।

बरामद शराब में रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की बड़ी खेप शामिल बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को जब्त कर चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है तथा शराब तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि विक्रमशिला सेतु पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद गंगा पार जाने वाली छोटी और बड़ी गाड़ियों का रूट सुल्तानगंज की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। तस्कर इसी बदले हुए रूट का फायदा उठाकर शराब की खेप बिहार में पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण उनकी योजना विफल हो गई।

थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस सफल कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने सुल्तानगंज पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |