Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : रास्ता विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, दोनों गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका ,बिहार 

रास्ता विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, दोनों गंभीर रूप से जख्मी

बांका जिले अमरपुर थाना क्षेत्र के छतहारा गांव में रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में किया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान सहिन्द्र यादव एवं उनके पुत्र बिसुनदेव कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाजरत बिसुनदेव कुमार ने बताया कि गांव के पड़ोसी महेंद्र यादव से पिछले चार वर्षों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर बांका न्यायालय में मुकदमा भी लंबित है।

पीड़ित के अनुसार बुधवार की सुबह महेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार, रोहित कुमार तथा रामविलास कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर जब उनके पिता सहिन्द्र यादव बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर रोहित चंचल ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया। मामले को लेकर जख्मी पक्ष ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |