Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, गांव में मातम

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, गांव में मातम

भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सिप्पू यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सिप्पू यादव, स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पुत्र थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सिप्पू यादव चारा लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिप्पू यादव को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए तेलघी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिप्पू यादव परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिससे उनके निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |