Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

महंगाई और ईंधन किल्लत पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर जताया विरोध

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

महंगाई और ईंधन किल्लत पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर जताया विरोध

पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की किल्लत के साथ लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर गुरुवार को शंभूगंज प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बैनर और खाली गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर उतर पड़े और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि यह विरोध कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय आलाकमान के निर्देश पर एक दिवसीय अभियान के तहत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज आम जनता पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

भानू प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को आम जनता के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है और महंगाई पर नियंत्रण करने में असफल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खाली गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करने का उद्देश्य आम जनता की परेशानियों को उजागर करना था, ताकि सरकार तक उनकी आवाज पहुंच सके।

इस मौके पर सचिन कुमार, विनोद दास, राजकुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द ईंधन की किल्लत दूर की जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के बाद पूरे क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |