Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : सुलतानगंज हत्याकांड का बड़ा खुलासा: उपसभापति का पति निकला मास्टरमाइंड, पुलिस एनकाउंटर में ढेर

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

सुल्तानगंज हत्याकांड का बड़ा खुलासा: उपसभापति का पति निकला मास्टरमाइंड, पुलिस एनकाउंटर में ढेर

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या और सभापति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि उपसभापति का पति रामधनी यादव ही निकला, जिसने इस साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद जब जांच आगे बढ़ी तो CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर रामधनी यादव की संलिप्तता सामने आई। यह खुलासा न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सत्ता और अपराध के बीच खतरनाक गठजोड़ किस हद तक पहुंच चुका है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में पुलिस के अधिकारी भी घायल हो गए। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान डीएसपी , इंस्पेक्टर परमेश्वर और इंस्पेक्टर मृत्यंजय घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना ने कानून-व्यवस्था और व्यवस्था के भीतर पनप रहे अपराधी तत्वों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब जनप्रतिनिधियों के परिवार से ही इस तरह की साजिश सामने आती है, तो आम जनता का भरोसा डगमगाना स्वाभाविक है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराध का अंत निश्चित है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |