कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर
वीरता की गाथा से गूंजा भागलपुर, विजयोत्सव में जुटे दिग्गज नेता
भागलपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के अवसर पर रविवार को ऐतिहासिक माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के गोंडा से पूर्व सांसद और जौनपुर के पूर्व सांसद ने शिरकत की। शहर पहुंचने पर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बन गया।
कार्यक्रम का आयोजन बाबू वीर कुंवर सिंह सामाजिक परिषद की ओर से किया गया था। परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद जीरो माइल चौक स्थित की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद दोनों नेता टाउन हॉल पहुंचे, जहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बाबू वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस और देशभक्ति पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि कुंवर सिंह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, जिन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था।
उन्होंने बताया कि बिहार के शाहाबाद क्षेत्र के जगदीशपुर के राजा रहे कुंवर सिंह ने अपनी रणनीति, नेतृत्व क्षमता और वीरता से अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी थी। आज भी उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से वीर कुंवर सिंह के बलिदान और गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
.png)


