Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : 200 घरों में अंधेरा: भीषण गर्मी में बिजली-पानी के लिए हाहाकार, अल्टीमेटम

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 



शंभूगंज में 200 घरों में अंधेरा: भीषण गर्मी में बिजली-पानी के लिए हाहाकार, ग्रामीणों का घेराव का अल्टीमेटम

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। करसोप पंचायत अंतर्गत शंभूगंज बाजार के दक्षिण स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर का क्वायल जल जाने से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण क्षेत्र में पानी और दैनिक जरूरतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

स्थानीय निवासी प्रेमजीत तिवारी, सन्नी कुमार और सुमन कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी होते ही इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई थी। सूचना मिलने पर विभाग की ओर से एक मिस्त्री मौके पर पहुंचा, जिसने जांच के बाद ट्रांसफार्मर का क्वायल जलने की पुष्टि की। बावजूद इसके, तीन दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हो सकी, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर हो रही है। मोटर नहीं चल पाने के कारण लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। वहीं, बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, इस क्षेत्र के अधिकांश उपभोक्ता बाजार में छोटी-बड़ी दुकानें चलाते हैं, जिनका कारोबार भी बिजली के अभाव में ठप पड़ गया है। दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें बार-बार इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। 

इधर, इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि फ्यूल चार्ज होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि विभाग कितनी जल्दी स्थिति को सामान्य कर पाता है और लोगों को इस संकट से राहत दिला पाता है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |