Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

तिलडीहा दुर्गा मां के दरबार में पहली बार पहुंच रहे बिहार के सरकार, मंदिर को नई पहचान मिलने की उम्मीद

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

मां के दरबार में पहली बार सरकार: 26 अप्रैल को तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 अप्रैल 2026 को शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। इस संभावित दौरे को लेकर न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे राज्य में उत्सुकता का माहौल है। यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ विकास और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पूर्वी बिहार का प्रमुख धार्मिक स्थल तिलडीहा दुर्गा मंदिर तांत्रिक शक्ति सिद्ध पीठ के रूप में विख्यात है। यहां सालों भर दूर-दराज के राज्यों से श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब तक यह स्थल पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री के इस दौरे से मंदिर को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सम्राट चौधरी की इस मंदिर के प्रति आस्था पुरानी रही है। वे वर्षों से यहां आकर पूजा-अर्चना करते रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई है। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी यह दौरा खास माना जा रहा है, क्योंकि इससे क्षेत्र के विकास को लेकर नई संभावनाएं जुड़ी हैं।

जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री इस स्थल को धार्मिक पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल कर सकते हैं। सड़क, पेयजल, बिजली, पार्किंग, आवासीय सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर घोषणाएं होने की संभावना है।

दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जबकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है और वे अपने स्तर पर मंदिर परिसर को सजाने-संवारने में जुटे हैं।

यह दौरा आस्था, राजनीति और विकास के संगम के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी निगाहें 26 अप्रैल पर टिकी हैं, जब मां के दरबार में पहली बार सरकार की हाजिरी लगेगी और तिलडीहा के विकास को नई दिशा मिल सकती है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |