Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : मुंडन संस्कार बना मातम ,स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूबे, मचा कोहराम

    कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर

मुंडन संस्कार बना मातम: गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य डूबे

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। मुंडन संस्कार के लिए आए एक ही परिवार के तीन सदस्य गंगा नदी में स्नान के दौरान डूब गए, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के भटगामा गांव से एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचा था। इसी दौरान परिवार के एक युवक और दो युवतियां स्नान करने के लिए नदी में उतरीं। अचानक पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। घटना के बाद घाट पर मौजूद परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन तेज कर दी। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मोनी कुमारी (बुआ), गौरव कुमार (12 वर्ष) और साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। गौरव और साक्षी सगे भाई-बहन बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गंगा घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। न तो बैरिकेडिंग की व्यवस्था थी और न ही चेतावनी बोर्ड या रस्सी लगाई गई थी।

जिससे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका और यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |