Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शंभूगंज में सन्नाटा, तारापुर में जश्न: जदयू उपाध्यक्ष की रवैया पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी

    सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

शंभूगंज में सन्नाटा, तारापुर में जश्न: जदयू उपाध्यक्ष की ‘दोहरी मौजूदगी’ पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी

बांका जिले की राजनीति में एक बार फिर अंदरूनी असंतोष सामने आया है। जदयू के जिला उपाध्यक्ष एवं शंभूगंज प्रखंड के वैदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव रंजन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि शंभूगंज क्षेत्र से अपनी राजनीतिक पहचान बनाने वाले राजीव रंजन खुशियों के मौके पर अपने क्षेत्र को नजरअंदाज कर मुंगेर जिले के तारापुर में सक्रिय हो जाते है।

हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद जहां पूरे प्रदेश में जदयू कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया, वहीं राजीव रंजन तारापुर पहुंचकर करीब ‌दो क्विंटल मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इसको लेकर शंभूगंज के कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ गया है। राजीव रंजन के द्वारा शंभूगंज की वजाय तारापुर में दो दो क्विंटल मिठाई बांटने की जानकारी मिलने पर शंभूगंज प्रखंड जदयू अध्यक्ष बीएल गांधी के आंख से आंशू छलक पड़े। 

शंभूगंज प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष दिनेश मंडल, जदयू नेता नवल राम उर्फ देवी सहित कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजीव रंजन की पहचान और राजनीतिक जमीन शंभूगंज से ही बनी है। ऐसे में उन्हें अपने क्षेत्र में आकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा करनी चाहिए थी। उनका मानना है कि अगर जश्न शंभूगंज में मनाया जाता तो कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक बढ़ता। कार्यकर्ताओं ने यह भी संकेत दिया कि इस तरह की उपेक्षा से संगठनात्मक एकता पर असर पड़ सकता है। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |