Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : मंदार सरोवर में डूबने से कहां के युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

मंदार सरोवर में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव के एक युवक की दर्दनाक मौत मंदार सरोवर में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है, जोअपने कुछ साथियों के साथ घूमने के लिए मंदार के पापहरणी स्थल गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को आशीष कुमार अपने दोस्तों के साथ मंदार पहाड़ स्थित पापहरणी सरोवर घूमने गया था। भीषण गर्मी के कारण वह अपने कुछ साथियों के साथ सरोवर में स्नान करने के लिए उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक युवक को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने गोताखोरों की टीम को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की शाम को गोताखोरों ने आशीष कुमार के शव को पानी से बाहर निकाला।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |