Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

चाची की डांट से आहत युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

    प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

चाची की डांट से आहत युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

अमरपुर प्रखंड के कजरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाची की डांट से आहत होकर 18 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक की पहचान मन्नु यादव के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रौशन कुमार के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं और वह गांव में अपने दादा-दादी के साथ रह रहा था। मंगलवार की सुबह वह किसी युवती से फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसकी चाची ने उसे इस बात को लेकर डांट-फटकार लगाई। बताया जाता है कि डांट से आहत होकर युवक ने आवेश में आकर अपने गले में दुपट्टे का फंदा डाल लिया और आत्महत्या करने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को गंभीर अवस्था में अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मौजूद युवक की चाची ने घटना की पूरी जानकारी दी। वहीं, इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि छोटी-छोटी बातों पर युवा किस तरह आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में परिवारजनों को संवेदनशीलता और संवाद का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |