Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

प्रेम प्रसंग में युवक ने की थी शादी, फिर घर में शुरू हो गई विवाद, युवक ने कर दिया कांड

      कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

पारिवारिक कलह से टूटा हौसला, टोटो चालक ने जहर खाकर दी जान

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर धोबिया टोला में पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक टोटो चालक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान छोटू यादव के 26 वर्षीय पुत्र शिव कुमार यादव के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव कुमार का वर्ष 2018 से नारायणपुर निवासी ब्यूटी कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वर्ष 2020 में वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था, जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर जबरन शादी करा दी। शादी के बाद दंपति आदमपुर में रहने लगे। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक पिता के साथ रहता था, जबकि दूसरा मां के साथ मायके में रह रहा है।

परिजनों के मुताबिक, पिछले छह महीनों से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी और फोन पर भी बातचीत से बचती थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान गाली-गलौज की जाती थी, जिससे शिव कुमार मानसिक तनाव में रहने लगा था। मृतक की मां अंजू देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बहू का अपने ही रिश्तेदार से प्रेम संबंध था, जिससे उनका बेटा काफी आहत था।

घटना वाली रात शिव कुमार काम से घर लौटकर अपने कमरे में चला गया और देर रात जहर खा लिया। छोटे भाई ने उसे संदिग्ध हालत में देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |