Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : नारी शक्ति अधिनियम पर सियासी घमासान, महिला कार्यकर्ताओं की आक्रोश रैली

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

नारी शक्ति अधिनियम पर सियासी घमासान, महिला कार्यकर्ताओं की आक्रोश रैली से गरमाया भागलपुर

नारी शक्ति बंधन अधिनियम संशोधन को लेकर भागलपुर में सियासत तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं के बयानों के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि नारी शक्ति से जुड़े इस महत्वपूर्ण अधिनियम पर विपक्ष भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहा है, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। खासतौर पर कुछ नेताओं के हालिया बयानों को लेकर महिलाओं में गहरा आक्रोश देखा गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की बयानबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रैली के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर मार्च किया और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “नारी सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

महिला कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान भाजपा और एनडीए के अन्य घटक दलों की महिलाएं भी एकजुट नजर आईं और एक स्वर में महिलाओं के सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

रैली के बाद यह साफ हो गया है कि नारी शक्ति के मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज होने वाली है। महिलाओं ने इसे केवल कानून का नहीं, बल्कि अपने आत्मसम्मान की लड़ाई बताते हुए हर हाल में जीत का दावा किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |