Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : किशोरी ने बंद कमरे में कर दिया कांड, फैली सनसनी

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की फांसी से मौत, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनम कुमारी के रूप में की गई है, जो पिछले करीब दो महीनों से अपने ननिहाल में रह रही थी।

घटना बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रोज की तरह जब काफी देर तक सोनम अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसके नाना उसे जगाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए—सोनम कमरे में फंदे से लटकी हुई थी।

घटना की सूचना तुरंत सजौर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

बताया जा रहा है कि सोनम का पैतृक घर भागलपुर के जीरो माइल हवाई अड्डा के समीप स्थित है, लेकिन वह बीते दो महीनों से अपने ननिहाल दरियापुर में रह रही थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |