Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़

      कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरगा लालूचक में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय जयप्रकाश मंडल के पुत्र थे और पेशे से वाहन चालक थे। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार रविवार देर रात अपने घर की छत पर सोए हुए थे। इसी दौरान नींद में करवट लेते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों ने तत्काल उन्हें पास के एक चिकित्सक के यहां दिखाया, जहां डॉक्टर ने उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत और बिगड़ गई। मायागंज अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि प्रवीण कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और ड्राइविंग कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मृतक के भाई रवि कुमार ने दी। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |