Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : नाबालिक लुटेरों के आतंक से पुलिस परेशान, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

    सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

नाबालिग लुटेरों का आतंक: हथियार के बल पर टोटो चालक से लूट, पुलिस ने दो को दबोचा, एक फरार

शंभूगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला रामचुआ पंचायत भवन के समीप गुलनी-कुशाहा रोड का है, जहां तीन नाबालिग बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक टोटो चालक को निशाना बनाते हुए मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिले के तारापुर निवासी टोटो चालक अमन कुमार (पिता अशोक पोद्दार) से बदमाशों ने जबरन मारपीट कर उसकी जेब में रखे ₹300 नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी धमकी देते हुए शंभूगंज की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित चालक जैसे ही शंभूगंज की ओर बढ़ा, रास्ते में उसे पुलिस गश्ती वाहन मिल गया। उसने तुरंत पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पहचान के आधार पर कुर्मा चौक के पास दो नाबालिग अपराधियों को बाइक समेत पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों में दो बंशीपुर गांव और एक रायपुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया। हालांकि, तीसरा आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया था।

पुलिस जब फरार अपराधी की तलाश में बंशीपुर गांव पहुंची, तब एक पकड़ा गया नाबालिग पुलिस की पकड़ से छूटकर छत से कूदते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा जारी रखा और एक अन्य घर से तीसरे नाबालिग को भागते समय दबोच लिया। उसके पास से तीन जिंदा कारतूस और लूटे गए ₹300 भी बरामद कर लिए गए।

इस संबंध में शंभूगंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |