Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : सुलतानगंज शूटआउट केस: मुख्य आरोपी रामधनी यादव एनकाउंटर में ढेर

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,भागलपुर

सुल्तानगंज शूटआउट केस: मुख्य आरोपी रामधनी यादव एनकाउंटर में ढेर, ईओ की मौत, सभापति अब भी गंभीर

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई, जबकि नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें रामधनी यादव मारा गया। हालांकि, इस एनकाउंटर के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि घटना के दिन अपराधी नगर परिषद कार्यालय में घुस आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में ईओ कृष्ण भूषण कुमार को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सभापति राजकुमार गुड्डू को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर से जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |