Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : धोखाधड़ी कांड में फरार दो अभियुक्त को पुलिस ने 5 वर्ष बाद किया गिरफ्तार

     प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

धोखाधड़ी कांड में फरार दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमरपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बांका थाना क्षेत्र के नया टोला केन्वाटीकर निवासी मु. अजमल और मु. जहांगीर के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अमरपुर थाने में कांड संख्या 490/21 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और लगातार ठिकाना बदल रहे थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी में कठिनाई हो रही थी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर गुरुवार की रात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद दोनों को बांका जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |