Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शंभूगंज में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न, 490 कर्मियों को दी गई जिम्मेदारी

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार

शंभूगंज में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न, 490 कर्मियों को दी गई जिम्मेदारी

शंभूगंज प्रखंड में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन शुक्रवार को हो गया। यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था और चार चरणों (बेंच) में आयोजित किया गया, जिसमें अंतिम बेंच का समापन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए इसे चार बेंच में विभाजित किया गया था। प्रत्येक बेंच के दौरान प्रतिभागियों को तीन समूहों में बांटकर प्रखंड सभागार, मिनी सभागार एवं मनरेगा सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कुल 490 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया, जिसमें 428 प्रगणक (एन्यूमरेटर) एवं 62 पर्यवेक्षक शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र को 55 जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में अलग-अलग प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है, जो 2 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य संपन्न करेंगे।

यह प्रशिक्षण प्रखंड चार्ज अधिकारी सह बीडीओ नीतीश कुमार एवं अपर चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में राजेश कुमार, पंकज कुमार, दीपक कुमार ठाकुर, सुमीत कुमार एवं कन्हैया भगत ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण सत्र में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना के उद्देश्य, कार्य की महत्ता तथा इसे सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसके साथ ही फील्ड स्तर पर कार्य करने की बारीकियों, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर ढंग से कार्य कर सकें। प्रशिक्षकों ने अपने अनुभवों के आधार पर सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण दिया, जिससे सभी प्रतिभागियों को कार्य की स्पष्ट समझ मिल सकी। इस मौके पर सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |