Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

भव्य कलश यात्रा के साथ महारूद्र यज्ञ का शुभारंभ, 1051 महिलाओं की सहभागिता

    प्रीतम सुमन APP न्यूज ,ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार

भव्य कलश यात्रा के साथ महारूद्र यज्ञ का शुभारंभ, 1051 महिलाओं की सहभागिता

अमरपुर प्रखंड के रतनपुर मकदुमा गांव स्थित योगेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ को लेकर सोमवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में रतनपुर, मकदुमा, भीमसैन, लहैता सहित आसपास के गांवों से 1051 महिला एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण कर महिलाएं श्रद्धा और भक्ति के साथ यज्ञ स्थल से निकलीं और क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर पहुंचीं।

चांदन नदी के तट पर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भराई अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद शोभायात्रा कैथाटीकर, आनंदमार्ग और मंझगांय मोड़ होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया।

यज्ञ समिति के सदस्य सह उप प्रमुख महेश मंडल ने बताया कि यह महारूद्र यज्ञ 30 अप्रैल तक चलेगा। सोमवार को कलश यात्रा के बाद काशी वाराणसी से आए यज्ञाचार्य लवकुश पाण्डेय, उपाचार्य शिवशंकर पाण्डेय और अमरजीत पाण्डेय द्वारा पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश की रस्में पूरी की गईं। मंगलवार सुबह मंडप पूजन, अग्नि प्राकट्य एवं हवन का शुभारंभ होगा, जबकि संध्या में भव्य महाआरती के साथ रामलीला और रासलीला का आयोजन किया जाएगा।

30 अप्रैल को हवन पूर्णाहुति, कन्या पूजन और महाभंडारा आयोजित होगा, वहीं 1 मई को शोभायात्रा के साथ यज्ञ का विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में वासुदेव मंडल अपनी पत्नी किरण देवी के साथ उपस्थित रहे। भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी।

यज्ञ के अवसर पर परिसर के समीप विशाल मेले का आयोजन भी किया गया है। विधि-व्यवस्था को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |