Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ट्रैक्टर रास्ता विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन लोग जख्मी

    सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

ट्रैक्टर रास्ता विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन लोग जख्मी

शंभुगंज थाना क्षेत्र के मंझगाय गांव में सड़क पर ट्रैक्टर पार करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से रोहित यादव और उनकी पत्नी पिंकी देवी तथा दूसरे पक्ष से नीतीश कुमार शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार रोहित यादव ने बताया कि उनके घर के सामने निजी जमीन पर लकड़ी का जलावन रखा हुआ था। शनिवार की सुबह गांव के ही आशिष कुमार ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे और रास्ता खाली करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। रोहित यादव का आरोप है कि जलावन हटाने में थोड़ी देर होने पर आशिष कुमार गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आशिष कुमार अपने भाई नीतीश कुमार के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगे।

मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची रोहित यादव की पत्नी पिंकी देवी को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उनके साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया।

घटना के बाद जख्मी रोहित यादव ने शंभुगंज थाना पहुंचकर आशिष कुमार और नीतीश कुमार के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है। वहीं दूसरे पक्ष के आशिष कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |