Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन के नेतृत्व में चलाई गई छापेमारी अभियान में वर्षो से फरार नक्सली गिरफ्तार

     सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

दशक पुराने नक्सली कांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान एक दशक पुराने नक्सली वारदात के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाली उर्फ नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है, जिसे कटोरिया थाना क्षेत्र से दबोचा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भितिया इलाके में करीब दस वर्ष पूर्व हुए एक नक्सली कांड में नेपाली उर्फ नंदकिशोर यादव की संलिप्तता सामने आई थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। कई बार दबिश देने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था।

हाल ही में गुप्त सूचना मिलने के बाद फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कटोरिया थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व से गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से प्रयास जारी था। इस सफलता से पुलिस महकमे में संतोष का माहौल है।

थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और उग्रवाद से जुड़े मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |