Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सुरक्षा को लेकर किस शहर में सख्ती, चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

     प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

सुरक्षा को लेकर अमरपुर में सख्ती, वाहन चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप

अमरपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर दारोगा संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शहर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेट बैंक के समीप विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को रोककर उनकी डिक्की, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चालकों के शरीर और कमर की भी तलाशी ली गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट चल रहे चालकों को कड़ी फटकार लगाई गई और उन्हें भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने का निर्देश दिया गया।

हालांकि पूरे अभियान के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन पुलिस की सक्रियता से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |