प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार
लंबित कांडों पर सख्ती: एसपी का अमरपुर निरीक्षक कार्यालय में औचक निरीक्षण
बांका जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बांका के पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को अमरपुर पुलिस निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण तथा लंबित मामलों की गहन समीक्षा की।
इस क्रम में एसपी ने लंबित कांडों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव को देखकर एसपी ने संतोष व्यक्त किया और पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को अनुशासन और जवाबदेही के साथ कार्य करने की नसीहत दी।
निरीक्षण उपरांत एसपी ने थाना परिसर स्थित मंदिर के समीप फलदार आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
इस मौके पर एसडीपीओ , थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुशील कुमार, प्रशिक्षु दारोगा स्वीटी कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
.png)




