Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

छह माह के मासूम संग महिला रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस जांच में जुटी

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

छह माह के मासूम संग महिला रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस जांच में जुटी

शंभूगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर डाका गांव से एक महिला अपने छह माह के बच्चे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार श्यामपुर डाका गांव निवासी अरविंद दास की पुत्री करिश्मा कुमारी की शादी वर्ष 2023 में भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरुखी गांव निवासी छोटू कुमार (पिता उचित दास) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद करिश्मा को एक छह माह का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व करिश्मा अपने ससुराल पचरुखी से मायके श्यामपुर डाका आई थी।

परिजनों के अनुसार, मायके में रहने के दौरान ही वह अचानक अपने बच्चे के साथ घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना उसके पति को दी। इसके बाद पति छोटू कुमार शंभूगंज थाना पहुंचा और पुलिस को लिखित आवेदन देकर पत्नी व बच्चे की बरामदगी की मांग की।

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजन किसी अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इधर, शंभूगंज थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि महिला और बच्चे की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |