Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : बदुआ नदी में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, दो दिन से थी लापता

    सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार 

बदुआ नदी में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, दो दिन से थी लापता

शंभूगंज थाना क्षेत्र के बाटो गांव के समीप बदुआ नदी से एक किशोरी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव के ही निवासी रविंद्र दास की पुत्री के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जाता है कि किशोरी पिछले दो दिनों से घर से लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद शंभूगंज थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही परिवार के लोग और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच गुरुवार को बाटो गांव के समीप बदुआ नदी में एक शव होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। जब लोग मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान लापता किशोरी के रूप में हुई।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही शंभूगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों के अनुसार किशोरी पढ़ाई को लेकर अक्सर घर में डांट-फटकार सुनती थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात से नाराज होकर उसने घर छोड़ दिया और बदुआ नदी में गहरे पानी में कूदकर अपनी जान दे दी। हालांकि अभी तक घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान के आधार पर यूडी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इधर घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी शांत स्वभाव की थी और उसकी मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू से घटना की पड़ताल की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |