Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शादी की नीयत से युवती का अपहरण, परिजनों ने थाने में शिकायत

    सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार 

शादी की नीयत से युवती का अपहरण, परिजनों ने थाने में  शिकायत

शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिजनों ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह गांव निवासी रोहित कुमार सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए थे। देर रात करीब दो बजे परिवार का एक सदस्य शौच के लिए उठा तो देखा कि उसकी भतीजी घर में अपने बिस्तर पर नहीं है। पहले परिजनों ने सोचा कि वह घर के आसपास ही होगी, लेकिन काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद गुरुवार की सुबह आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की गई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला।

इसी दौरान जानकारी मिली कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह गांव निवासी रोहित कुमार सिंह, पिता संजय कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रोहित कुमार सिंह के अलावा राहुल कुमार उर्फ करूआ, सोहन कुमार सिंह (पिता शैलेन्द्र कुमार सिंह) तथा अन्य लोगों ने मिलकर युवती को बहला-फुसलाकर घर से गायब कर दिया।

परिजनों के अनुसार करीब 20 वर्षीया युवती को शादी की नीयत से जबरन भगा ले जाया गया है। बताया गया कि पिछले कुछ वर्षों से दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। वहीं आरोपी युवक के पिता राजस्थान में टायर की निजी दुकान चलाते हैं। हालांकि लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिससे नाराज होकर वर पक्ष के लोगों ने युवती को जबरन ले जाने की धमकी भी दी थी।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से युवती की जल्द बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राज कुमार प्रसाद ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |