Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

किस नगर पंचायत में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, रिश्वतखोरी पर मुख्य पार्षद की सख्त चेतावनी

    प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

अमरपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, रिश्वतखोरी पर मुख्य पार्षद की सख्त चेतावनी

अमरपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ अब सख्त रुख अपनाया गया है। मुख्य पार्षद रीता साहा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि नगर पंचायत में किसी भी प्रकार की अनियमितता या रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हॉल्डिंग टैक्स वसूली या किसी भी योजना के नाम पर यदि कोई कर्मचारी पैसे की मांग करता है, तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अपने आवास स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य पार्षद ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है, तो उसकी लिखित जानकारी तत्काल उन्हें दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य पार्षद ने बताया कि 31 मार्च तक हॉल्डिंग टैक्स पर ब्याज माफी की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर टैक्स जमा करें, ताकि अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचा जा सके और नगर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

उन्होंने नगर पंचायत को आदर्श बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें पीसीसी सड़क निर्माण, गली-नाली का सुदृढ़ीकरण, विभिन्न स्थानों पर यात्री शेड का निर्माण तथा पूरे नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसी योजनाएं शामिल हैं।

रीता साहा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शिता और विकास है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ईमानदार व्यवस्था के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |