Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

251 कलश के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा, बना आकर्षण का केंद्र

     प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका ,बिहार 

251 कलश के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा, पैदापुर में रामधुनी अखंड संकीर्तन शुरू

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के भिखनपुर पंचायत अंतर्गत पैदापुर गांव स्थित श्री श्री 108 गोपलीनाथ महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय रामधुनी अखंड संकीर्तन के शुभारंभ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पैदापुर, महौता, विदु विशनपुर सहित आसपास के गांवों की 251 महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आचार्य नितेश कुमार एवं निधि कुमारी के नेतृत्व में श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिर परिसर से सिर पर कलश लेकर गांव का भ्रमण किया और विदु विशनपुर स्थित शिव मंदिर पहुंचीं। यहां अयोध्या से आए पंडित आशुतोष झा एवं पंडित जगन्नाथ मिश्रा के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभराई अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद शोभा यात्रा पुनः मंदिर पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई।

पूरे कार्यक्रम के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था में कई ग्रामीण सक्रिय रहे। पूर्व मुखिया मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा के साथ संकीर्तन की विधिवत शुरुआत हो गई है। 31 मार्च को कथा विसर्जन एवं महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |